©इस ब्लॉग की किसी भी पोस्ट को अथवा उसके अंश को किसी भी रूप मे कहीं भी प्रकाशित करने से पहले अनुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें। ©

Showing posts with label दिल. Show all posts
Showing posts with label दिल. Show all posts

Friday, 2 March 2018

होली का रंग


होली का कैसा है रंग 
नहीं मिलता है रंगों का संग 
कहीं अन्न तो कहीं भुखमरी ने किया तंग 
कैसे बताएं दुनिया का यह ढंग 
दिलों में नहीं होता होली का उमंग 
कोई बात ऐसी हो , भर जाये रंग का तरंग 
प्रेम हर्ष उल्लास से भर जाये दिलों का सुरंग 

Friday, 4 October 2013

बात है -दिल की ,समय की -बात है -----पूनम माथुर




 (1 )
बात  है :
परसों की है बात
बना रही थी रोटी सात
कलम और कागज की है बात 
चकले  और बेलन की है बात
न कागज था न दवात 
आ रहे थे मन में खयालात 
चूल्हे पर सेंक रही थी रोटी 
कभी चकले पर रोटी 
कभी तवे पर रोटी 
ख्याल आ -जा रहे थे जैसे 
पकने और जलने जैसे 
हाथ का काम कलम से भी था 
हाथ का काम चकले से भी था 
पुरानी है चकले और कलमकी दोस्ती 
इसके बिना न है इंसान की कोई हस्ती 
रोटी और कलम से ही है इंसान की बस्ती 
नहीं चलती इसके बिना जीवन की कश्ती 
पर जीवन राक्षस और रावण के लिए है सस्ती 
भाईचारे और प्यार-प्रेम से होगी जीवन में मस्ती 
रंग लाएगी तब विधाता की गृहस्थी । ।  

(2)

दिल की बात :
किसी का सब मिल जाता है 
किसी का सब लुट जाता है 
किसी का घर आबाद हो जाता है 
किसी का घर तबाह हो जाता है 
किसी के मन में अंधेरा हो जाता है 
किसी के मन में उजाला हो जाता है 
किसी को हर बार छला जाता है 
किसी को हर बार सहा जाता है 
दूसरे का दुख देख कर कोई बुद्ध हो जाता है 
घर बार छोड़ कर मन शुद्ध हो जाता है 
 पर आज दूसरे का माल हड़प कर कोई  गिद्ध हो जाता है 
आँखों में  न्याय की आस  लिए कोई  वृद्ध हो जाता है 
दिल की बातें खुद दिल से की जाती हैं 
रोना है तो खुद रो लें किसी से कही नहीं जाती हैं। ।  

(3 )
समय:
कुछ लोग सकुचाये हुये हैं 
कुछ लोग घबराए हुये हैं 
कुछ लोग सताये हुये हैं 
कुछ लोग शरमाये हुये हैं 
कुछ लोग तड़पाये हुये हैं 
कुछ लोग आँखों से पर्दा उठाए हुये हैं 
क्योंकि ये लोग समाज के बनाए हुये हैं 
समाज में अपने आप को ऊंचा उठाए हुये हैं 
इसी लिए तो सबके ऊपर शासन जमाये हुये हैं। ।